हरदोई, फरवरी 25 -- हरपालपुर। बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र हरपालपुर में प्राथमिक व जूनियर शिक्षक संघ हरपालपुर ने टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में बैठक व धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ हरपालपुर के ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत पाठक ने कहा कि यह लड़ाई शिक्षकों की आजीविका की लड़ाई है। शिक्षकों को आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ आना होगा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ हरपालपुर के ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल सिंह कठेरिया ने कहा कि सरकार द्वारा थोपे जा रहे काले कानून को वापस लेने हेतु कड़ा विरोध प्रदर्शन कर काले कानून को वापस लेने के लिए मजबूर कर देंगे। शिव कुमार सिंह, प्रेमचंद शर्मा, सर्वेंद्र राजपूत, राम भोले शर्मा, सौरभ यादव, दुर्गेश बाबू मिश्रा, राजाराम, शिरीष उत्तम, विनोद अग्निहोत्री, आलोक सक्सेन...