काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, सुरक्षा की मांग
मुंगेर, जुलाई 28 -- टेटियाबंबर, एसं.। छपरा में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान दो बीडीओ के हमले में घायल होने की घटना के विरोध में सोमवार को टेटियाबंबर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सहित ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ) के आह्वान पर विरोध जताया गया। इस दौरान अधिकारियों ने नियमित सरकारी कार्य करते हुए अपनी सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग सरकार से की। बीडीओ निशा राय ने बताया कि, बीडीओ सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में ड्यूटी के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर जिले के सभी बीडीओ ने जताया विरोध। हम सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.