गंगापार, फरवरी 25 -- टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में घोषित आंदोलन के दूसरे चरण के दूसरे दिन भी शिक्षकों ने बांहों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया और अपना शांतिपूर्ण विरोध प्रकट किया। टीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेशचंद्र शर्मा के आह्वान पर सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, महिला शिक्षक संघ एवं अन्य संगठनों के शिक्षक आंदोलन में भाग ले रहे हैं। विकास खंड जसरा और शंकरगढ़ के लगभग सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने बांहों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया और विरोध जताया जिनमें मुख्यत मोहम्मद सलाहउद्दीन, सरोज कुमार सिंह पटेल, रामकुमार साहू, तन्मयानंद पाण्डेय, डॉ एसपी सिंह, बबिता कुशवाहा, राजेश त्रिपाठी, अमित प...