विकासनगर, फरवरी 26 -- उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर यमुना घाटी परियोजना के कार्मिकों ने गुरुवार को भी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान विद्युत भवन डाकपत्थर पर गेट मीटिंग और सभा आयोजित कर कर्मचारियों ने नारेबाजी की। मोर्चा के नोटिस के अनुसार भूमि हस्तांतरण से संबंधित शासनादेश को निरस्त या संशोधित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक आदेश वापस नहीं लिया जाता तब तक डाकपत्थर मुख्यालय में होने वाले किसी भी निगमीय या खेल आयोजन का बहिष्कार जारी रहेगा। कर्मचारियों के विरोध के चलते 28 फरवरी को प्रस्तावित इंट्रा निगम एथलेटिक्स प्रतियोगिता को महाप्रबंधक यमुना घाटी प्रथम के साथ वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया है। महाप्रबंधक ने बताया कि स्थानीय स्तर की समस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.