काली पट्टी बांधकर एनएचएम संविदा कर्मियों ने जताया विरोध
गाजीपुर, अक्टूबर 5 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को लंबित मांगों के समर्थन में सैदपुर सीएचसी पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध जताते हुए शासन से मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि निविदा कर्मियों के वेतन को संविदा कर्मियों के बराबर किए जाने की चर्चा है, ऐसे में संविदा कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी की जानी चाहिए। कर्मचारियों ने बताया कि मांगों को लेकर कई बार शासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। संगठन के अनुसार 6 से 7 अक्टूबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- काली पट्टी बांधकर एनएचएम कर्मचारियों ने जताया विरोध इसके बाद 8 से 10 अक्टूबर तक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.