काली पट्टी बांधकर एनएचएम कर्मचारियों ने जताया विरोध
कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय में कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जताया विरोध। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में स्थायीकरण, सेवा सुरक्षा, समान कार्य-समान वेतन, वेतन वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और अनुकम्पा नियुक्ति शामिल हैं। ब्लॉक अध्यक्ष संध्या शर्मा ने बताया कि छह और सात अक्टूबर को भी काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रहेगा। मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर आठ, नौ और दस अक्टूबर को मुख्यालय स्थित डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध और कार्य बहिष्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.