काली पट्टी और बैज लगाकर बैंक कर्मियों ने किया विरोध
प्रयागराज, सितम्बर 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को प्रयागराज में बैंकों के कर्मचारियों ने अपनी-अपनी शाखाओं में प्रदर्शन किया। बैंकों में पांच दिन बैंकिंग सेवा लागू करने और परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) की विसंगतियों को दूर करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर बैज लगाया। भारतीय बैंक संघ की ओर से कई चरणों की वार्ता के बाद मांगों पर सकारात्मक रुख न होने पर आक्रोशित कर्मियों ने 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के लिए व्यापक अभियान चलाने का भी निर्णय लिया।यूनियन के जिला संयोजक मदनजी उपाध्याय ने कहा कि तीन दिनों की हड़ताल के लिए अब लगातार विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक स्टॉफ एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी शर्मा ने कहा कि बैंक संघ का अड़ियल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.