श्रावस्ती, फरवरी 24 -- श्रावस्ती, जमुनहा, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में मंगलवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शिक्षकों ने इसे अपनी मांगों के समर्थन में सांकेतिक विरोध बताया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष व जमुनहा ब्लाक के मंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता जबरन थोपी जा रही है। जिससे शिक्षकों में नाराजगी है। इस निर्णय के विरोध में शिक्षक लगातार तीन दिनों तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस दौरान कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 26 फरवरी को शिक्षक बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.