कन्नौज, मई 4 -- जिले में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत के मामले में सोमवार को शव बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गांव फूलपुर के पास काली नदी से युवक का शव निकाला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की जसोदा चौकी के गांव तेरारागी निवासी 25 वर्षीय सुधीर पुत्र सरनाम शनिवार को अपने साथियों के साथ कुसुमखोर चौकी क्षेत्र के गांव राजुपुर के पास काली नदी पर मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान सभी साथी नदी में नहाने लगे, तभी सुधीर अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बहकर डूब गया। सुधीर को डूबता देख साथियों ने शोर मचाया और मदद के लिए गुहार लगाई। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह नदी की गहराई में समा चुका था। सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.