काली नदी में डूबे किशोर का दूसरे दिन मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
कन्नौज, जून 15 -- कन्नौज। काली नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूबे किशोर का शव दूसरे दिन बरामद होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जल पुलिस और गोताखोरों की टीम को सोमवार को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी में किशोर का शव उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली क्षेत्र की कुसुमखोर चौकी के गांव डेगनपुरवा निवासी गुड्डू का 14 वर्षीय पुत्र सुमित रविवार को अपने दोस्तों के साथ काली नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह नदी की तेज धारा में लापता हो चुका था। यह भी पढ़ें- गंगा में स्नान कर रहा दिल्ली का छात्र डूबा , बचाने उतरे मामा को गोताखोरों ने बचाया सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.