कन्नौज, अप्रैल 13 -- कोतवाली क्षेत्र में काली नदी में कूदे 16 वर्षीय किशोर शिव राजपूत का शव तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। लखनऊ से आई एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम ने राजा नगला के पास तलाशी अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि शिव राजपूत 11 अप्रैल की शाम करीब चार बजे किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गया था। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों को ताजपुर रोड स्थित काली नदी पुल पर उसकी चप्पलें, ब्लेड और खून के धब्बे मिले। इसके बाद नदी में कूदने की आशंका जताई गई और पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक तौर पर स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने किशोर की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद लखनऊ से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने आधुनिक उपकरणों और स्टीमर की मदद से नदी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.