कन्नौज, अप्रैल 12 -- कोतवाली क्षेत्र के सरायदायमगंज का एक किशोर काली नदी में कूद गया। जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दूसरे दिन भी उसकी नदी में तलाश की जाती रही, लेकिन कोई पता नहीं चल रहा। प्रशासन ने अब एनडीआरएफ की टीम को किशोर की तलाश के लिए बुलाया है। सरायदायमगंज निवासी शिव राजपूत (15) पुत्र कमलेश राजपूत शनिवार की शाम करीब 4 बजे किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा। बाद में ताजपुर रोड स्थित काली नदी पुल पर उसकी चप्पलें, ब्लेड और खून के धब्बे मिलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि नदी किनारे मवेशी चरा रहे एक युवक ने उसको नदी में कूदते देखा था और उसने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। वीडियो में किशोर मदद की गुहार लगाता द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.