काली नदी के पास मिले गोवंश के अवशेष
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याजूपुरा में स्थित काली नदी के पास गोवंश के अवशेष पडे मिले। बंजरग दल केकार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस का कहना कि गोवंश के अवशेष नदी में पीछे से बहकर आए हैं। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि काली नदी के किनारे गोवंश के अवशेष पड़े हुए है। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बंजरग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर आ गए। शहर कोतवाली पुलिस का कहना कि गोवंश के अवशेष नदी में पीछे से बहकर आए थे। जिन्हें गड्ढा खुदवाकर दबा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.