काली नदी के पानी से नष्ट हुई किसानों की फसलें, मुआवजे की मांग
मेरठ, जुलाई 16 -- पिठलौकर गांव में काली नदी के पानी से करीब 1500 बीघा फसल नष्ट हो गई। जिसको लेकर किसान परेशान है। गुरुवार को किसान ब्राइट एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपकर प्रभावित फसलों का सर्वे कराने और किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। ट्रस्ट अध्यक्ष इस्माइल के नेतृत्व में तहसील पहुंचे पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में काली नदी का जलस्तर सामान्य स्तर से करीब सात फुट ऊपर पहुंचने के कारण पिठलोकर क्षेत्र की लगभग 1500 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई थी। कई दिनों तक खेतों में पानी भरा रहने से ज्वार, गन्ना और मिर्च की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर अब करीब ढाई फुट कम हो चुका है, लेकिन खेतों में अभी भी चार से साढ़े चार फुट तक पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.