ग्रेटर नोएडा, फरवरी 1 -- चार नाबालिग दोस्तों ने काले रंग की थार खरीदने के लिए पड़ोसी के घर से 20 लाख रुपये चोरी कर लिए। हालांकि, वाहन खरीदने से पहले ही पुलिस ने शनिवार को इन्हें पकड़ लिया। आरोपियों से चोरी की गई पूरी रकम भी बरामद कर ली। थार खरीदने के लिए नाबालिगों द्वारा चोरी करने का जिले में यह पहला मामला है।दीवार फांदकर घर में घुसे जेवर कोतवाली पुलिस के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला बनी इसराइल में पार्श्व कुमार परिवार के साथ रहते हैं। पार्श्व ने बताया कि शुक्रवार सुबह परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गए थे। रात करीब आठ बजे वह जिम के लिए निकल गया। रात करीब पौने दस बजे जब वह वापस लौटा तो चोरी की घटना का पता चला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जेवर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी और आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने घर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.