हैदराबाद, सितम्बर 7 -- दक्षिणी राज्य तेलंगाना में आज (सोमवार, 7 सितंबर) को विधानसभा के बाहर तब भारी हंगामा मच गया, जब विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति(BRS) के विधायक बड़ी संख्या में काली टी-शर्ट पहनकर वहां पहुंच गए और सदन के अंदर जाने की कोशिश करने लगे। तभी असेंबली के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर घुसने से रोक दिया। इसके बाद देखते ही देखते विधायकों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी भिड़ंत हो गई। दरअसल, BRS के विधायक रेवंत रेड्डी की अगुवाई वाली राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा चुनावी वादे पूरे न करने के विरोध में ये टी-शर्ट पहने हुए थे। विधानसभा गेट पर तनाव और भिड़ंत की स्थिति उत्पन्न होने के बाद BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव और सदन में BRS के उप-नेता टी हरीश राव समेत कई अन्य विधायकों को गिरफ्तार कर तेलंगाना भवन ले जाया गया। बता ...