प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज। गंगा दशहरा के दिन संगम और वीआईपी घाट पर आरती की शुरुआत करने के बाद प्रयागराज मेला प्राधिकरण अब इसका विस्तार करने जा रहा है। आने वाले दिनों काली घाट पर भी प्रशासन की ओर से आरती कराई जाएगी। यह पहली बार होगा, जब इस घाट पर कोई भी संस्था औपचारिक तौर पर आरती की शुरुआत करेगी।गंगा दशहरा पर आरती का विस्तार दरअसल प्रयागराज मेला प्राधिकरण संगम व गंगा तटों पर धार्मिक पर्यटनों को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में गंगा दहशरा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों संगम आरती की शुरुआत कराई गई। अब आसपास के गंगा घाटों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। अफसरों का कहना है कि वीआईपी घाट पर नियमित आरती हो रही है। अरैल घाट को परमार्थ निकेतन को दिया जा चुका है। वहीं दशाश्वमेध घाट को भी एक संस्थान को दे...