हरिद्वार, मार्च 15 -- धर्मनगरी में देर शाम आसमान में काली घटाएं छाने से मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान तेज आंधी चलने लगी। आंधी में लोगों की आवाजाही करने में दिक्कत हुई। कई स्थानों पर तेज हवा के बीच लोगों को अपने वाहन रोक कर सड़क किनारे खड़ा होना पड़ा। करीब आधे घंटे तक आंधी चलने के बाद शहर में बारिश शुरू हो गई। बारिश में भीगते हुए लोग सड़क पर आवागमन करने को मजबूर रहे। बारिश के कारण रविवार को वीकेंड पर बाजार जल्दी खाली हो गए। वहीं बारिश में ग्राहकों की कमी के चलते दुकानदारों में अपनी दुकानें जल्द बंद कर दी। इसके बाद देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.