हरिद्वार, मार्च 15 -- धर्मनगरी में रविवार देर शाम अचानक आसमान में काली घटाएं छा जाने से मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते आंधी चलने लगी, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह तेज हवाओं के कारण लोगों को अपने वाहन रोककर सड़क किनारे खड़ा होना पड़ा। करीब आधे घंटे तक चली आंधी के बाद शहर में बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच लोगों को भीगते हुए ही सड़क पर आवागमन करना पड़ा। इसका असर वीकेंड की रौनक पर भी देखने को मिला। तेज हवाओं और बारिश के कारण शाम को बाजार जल्दी खाली हो गए। ग्राहकों की कमी के चलते कई दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें समय से पहले ही बंद कर दीं। इसके बाद देर रात तक शहर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...