खगडि़या, अप्रैल 18 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत बुच्चा पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित बंकोल काली कोसी घाट पर शनिवार को नहाने के दौरान काली कोसी नदी में डूबने से एक आठ वर्षीया बालिका की मौत हो गई। मृतका स्थानीय हरदिया गांव निवासी रतिवन सदा की पुत्री सुवन कुमारी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वह कुछ दिन पहले अपने ननिहाल पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश सदा के घर बंकोल गांव आई हुई थी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सुवन कुमारी अन्य बच्चों के साथ काली कोसी नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। यह भी पढ़ें- जिले में चार दिनों में डूबकर एक विवाहिता सहित तीन की मौत देखते ही देखते वह डूब गई। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बालिका...