कालीसिंध में बढ़ा जलस्तर, यमुना की तलहटी के लोगों को अलर्ट, 105 मीटर तक पहुंच सकता है पानी
उरई, अगस्त 12 -- कालपी। संवाददाता कालीसिंध नदी में आई बाढ़ के कारण यमुना का जलस्तर अब रफ्तार पकड़ेगा और 105 मीटर तक पहुंच सकता है। केन्द्रीय जल आयोग के कर्मचारी रूपेश कुमार के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ जनपद में कालीसिंध नदी पर बने बांध का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिसके चलते बांध के फाटक खोल दिए गए हैं। यह पानी कोटा में चम्बल नदी में मिलता है और चम्बल का पानी गुरुवार को यमुना में असर करेगा। इसी वजह से अगले दो दिनों में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने के आसार हैं। बुधवार दोपहर यमुना का जलस्तर 97.30 मीटर दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- हथिनीकुंड से यमुना में फिर छोड़ा पानी नदी 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। हालांकि यह आंकड़ा खतरे के निशान से 3 मीटर नीचे है, लेकिन रफ्तार बढ़ने से तलहटी में बोई गई खरीफ की फसलों के डूबने का खतरा बढ़ गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.