बरेली, जून 17 -- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से कालीबाड़ी, पुराना रोडवेज पर सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पालिथिन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। टीम ने फल विक्रेताओं, दुकानदारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जांच की। स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया। अभियान में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से लक्ष्मी नारायण, अंकुर अग्रवाल, नगर निगम से संजय पुंडीर, संजीव कुमार, नीरज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...