देहरादून, अप्रैल 10 -- उत्तरायण कालीबाड़ी मॉडल कॉलोनी स्थित मंदिर में शुक्रवार को मां मनोकामना पूर्णा देवी श्री मां काली मूर्ति का चौतीसवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मां की पूजा के साथ-साथ उनकी पुष्पांजलि, आरती एवं हवन का भी आयोजन किया गया। भक्तों ने मां काली से उत्तराखंड भारत और विश्व की शांति की प्रार्थना की। सभी ने मनोकामना पूर्णा देवी की पूजा कर आशीर्वाद लिया। गायिका शिवाक्षी मुखर्जी ने भजन गाए। संस्था अध्यक्ष, संस्थापक अधीर मुखर्जी ने हवन एवं प्रसाद वितरण किया। मौके पर संस्था की महासचिव अरुणिमा घोष, कोषाध्यक्ष मधुमिता दत्ता, उपाध्यक्ष अनीता मुखर्जी, शैंपा दत्ता, शिवानी दत्ता, अरुणिता दास, सविता मुखर्जी, स्वाति भट्टाचार्य, अनामिका मुखर्जी, शर्मिला दास, डॉ. बासु भट्टाचार्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.