भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कालीबाड़ी दुर्गा पूजा समिति की ओर से मानिक सरकार घाट रोड स्थित कालीबाड़ी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षा डॉ. सुजाता शर्मा और संचालन महासचिव बिलास कुमार बागची ने किया। मौके पर डॉ. हेमशंकर शर्मा, रजत मुखर्जी, स्नेहेष बागची, कंचन सरकार, अंजन भट्टाचार्य, बाबु मुखर्जी, तापस घोष, देवाशीष बनर्जी, दीपलेखा घोष, रीता घोष, चंदना दास, स्नेहा बनिक, अर्चना गांगुली, शांतनु गांगुली, तरुण घोष, प्रशांत दास आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...