पीलीभीत, अप्रैल 6 -- कालीन बेचने आए युवक और उसके साथी ने बातों में उलझाकर एक महिला से साढ़े छह हजार रुपये की ठगी कर ली है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के रणजीत सिंह कॉलोनी निवासी मीरा देवी पत्नी सूरज ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया की 5 अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से कालीन बेचने आया। उसी के साथ कुछ दूरी पर दूसरा व्यक्ति भी था। वह घर पर बर्तन धो रही थी। इस पर व्यक्ति ने उसे कालीन खरीदने की बात कही। उसने कालीन खरीदने से मना कर दिया। इस पर दूसरा व्यक्ति उसके दरवाजे पर आकर कालीन खरीदने वाले व्यक्ति से कल इन देने की बात कहने लगा। कालीन बेचने वाले व्यक्ति ने उस व्यक्ति को कालीन बेचने से मना कर दिया। इस पर दूसरे व्यक्ति ने उसके माध्यम से...