कालीन नगरी में 22 बाढ़ चौकियां रहेंगी क्रियाशील
भदोही, जून 21 -- भदोही, संवाददाता। आगामी दिनों में मानसून की आमद होने वाली है। इसके साथ ही बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कालीन नगरी में इस साल भी 22 बाढ़ चौकियों की स्थापना किया जाएगा। साथ ही गंगा की तराई के गांवों में विशेष नजर है। बता दें कि कालीन नगरी में 212 गांवों को बाढ़ की नजर से संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। हालांकि ज्यादातर दिक्कतें गंगा की तराई खासकर कोनिया क्षेत्र में कभी कभार होती हैं। बाढ़ से निपटने के लिए 22 बाढ़ चौकियां और इतने ही बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं। साथ ही जिला स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी का गठन कर लिया गया है। कालीन नगरी में तीन नदियां प्रवाहित होती हैं। जिसमें पतित पावनी गंगा का तराई वाला क्षेत्र करीब 35 किलोमीटर है। इसके अलावा मोरवा एवं वरुणा नदी है। इन दोनों नदियों में बाढ़ के हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.