भदोही, फरवरी 9 -- भदोही, संवाददाता। सूबे के सबसे छोटे जनपद भदोही में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। विभिन्न विभागों की ओर से इन दिनों 122 मार्गों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, कुछ के काम पूरे भी हो चुके हैं। मार्गों की लंबाई तीन सौ किलोमीटर के आसपास होगी। इससे जिले के विकास को बल मिलने के साथ ही आवागमन में सहूलियतें मिलेंगी। जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया कि लोक निर्माण विभाग की ओरसे 108.97 किलोमीटर लंबाई की 52 सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसी तरह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा 21 सड़क निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। किसी की लंबाई छह तो किसी की पांच से लेकर सात किलोमीटर के बीच है। मंडी परिषद द्वारा 1.80 किलोमीटर लंबाई की दो सड़कें, सिंचाई नहर प्रखण्ड द्वारा 7.45 किलोमीटर लंबाई की पांच सड़कें तथा जिला पंचायत द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.