भदोही, अप्रैल 22 -- भदोही, संवाददाता। पछुआ हवा का साथ मिलने के बाद कालीन नगरी में भगवान भाष्कर की किरणें आग बरसा रही हैं। बुधवार को आलम यह रहा कि हीटवेव के हालात बने गए थे। उधर, मौसम विभाग ने आज और कल यानि गुरुवार एवं शुक्रवार को भीषण गर्मी सताएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहते हुए स्वयं को सुरक्षित रखने का आह्वान किया है। बता दें कि सूबे में पश्चिम विक्षोप सक्रिय हो गया है। इसके कारण भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। एक सप्ताह में प्रतिदिन एक डिग्री तापमान चढ़ रहा था। इधर के तीन दिनों से लगातार 43 डिग्री के पार पारा पहुंच रहा है। यह भी पढ़ें- आज से पांच दिन भीषण गर्मी का करना होगा सामना इसके कारण आम आदमी, गरीबों, बुनकरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वैज्ञानिकों ने बताया कि 24 और 25 अप्रैल ...