कालीन नगरी में बापू और शास्त्री को किया याद
भदोही, अक्टूबर 3 -- भदोही, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को कालीन नगरी के लोगों ने शुक्रवार को जयंती पर नमन किया। इस दौरान उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के साथ ही दोनों महापुरुषों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया।शहर के इंद्रामिल चौराहे पर कांग्रेसजन पहुंचे। प्रदेश कमेटी के को-ऑर्डिनेटर एवं भदोही प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर दिखाई देता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी, राजेंद्र दुबे, काशीनाथ, प्रेम बिहारी उपाध्याय, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, संजीव दुबे, मसूद आलम, त्रिलोकी नाथ बिंद, सुबुकतगीन अंसारी आदि रहे। इसी तरह पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने भी समर्थकों संग पहुंच राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.