कालीन नगरी में अगले सप्ताह आ सकते हैं सीएम
भदोही, जून 11 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आगमन आगामी सप्ताह संभावित है। अभी तक प्रोटोकॉल नहीं आया है। लेकिन अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। फाइलों को दुरुस्त करने के साथ ही सुरक्षा पर कार्य किया जा रहा है। सीएम जिले को करोड़ों रुपये की सौगात दे सकते हैं। बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालीन नगरी के विकास को दिल खोलकर धन दिया है। विकास कार्यों की गति को परखने के लिए अगले सप्ताह किसी भी दिन आ सकते हैं। उधर, उनके आगमन की भनक लगने के बाद गुरुवार सुबह से लेकर देर रात तक निरीक्षण का दौर चलता रहा। कार्यों को पूरा कराने के साथ ही फाइलों को दुरुस्त करने में अफसर एवं कर्मी जमकर पसीना बहाने का काम कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि सीएम के आने की सूचना आला अफसरों से मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.