गाजीपुर, मार्च 20 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। कालीधाम हरिहरपुर में आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। देवी माता के दरबार में शीश झुकाकर भक्त मनोकामना पूर्ण होने की मन्नतें मांग रहे हैं। वहीं वैदिक मंत्रोच्चार और हवन पूजन से समूचा अंचल भक्तिमय बना हुआ है। बता दें कि कालीधाम हरिहरपुर स्थित मां काली मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। मंदिर में स्थापित मां काली की तीन प्रतिमाएं अत्यन्त खास हैं। मान्यता है कि इन प्रतिमाओं के दर्शन पूजन से काल को भी टाला जा सकता है। महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति महाराज के निर्देशन में आयोजित वासंतिक नवरात्र महोत्सव में वैदिक ब्राह्मण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शतचंडी पाठ और हवन पूजन कर रहे हैं। महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति ने चैत्र नवरात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.