भदोही, मार्च 1 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गोपीगंज समेत ग्रामीण अंचलों में होली का पर्व मनाने की तैयारी शुरु हो गई है। जगह-जगह होलिका स्थापित करने के साथ खरीदारी के लिए लोग दुकान पर पहुंचने लगे हैं। रंगों का पर्व होली चार मार्च को मनाया जाएगा। गोपीगंज नगर स्थित कालीदेवी मिर्जाप्ुर रोड, सोनिया तालाब, राजमार्ग ज्ञानपुर रोड, फूलबाग आदि स्थानों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विधि विधान से होलिका की स्थापना की गई। स्थापना के साथ ही उसमें लकड़ी उपली एकत्र करने का सिलसिला शुरु कर दिया गया है। बाजारों मे रंग अबीर गुलाल पिचकारी आदि की दुकाने सज गई है। रविवार की देर रात चंदन जायसवाल के नेतृत्व में जुटे लोगों ने कालीदेवी तिराहे पर होलिका की प्रतिमा की स्थापना की। इसके पूर्व ढोल ताशा के साथ होलिका की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराते हुए का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.