कालीजोत : जमीन विवाद को दो पक्षों में मारपीट, पांच जख्मी
देवघर, जून 18 -- सारठ प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कालीजोत गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में पांच लोग घायल हो गए हैं। घटना को लेकर दोनों पक्षों द्वारा थाने में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है। शिकायत में एक पक्ष के अब्दुल रहीम ने जिक्र किया है कि गांव के ही कुर्बान मियां से दो वर्षों से जमीन विवाद चल रह है। विवादित जमीन पर कुर्बान मियां, कलीमुद्दीन अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, मेहरुद्दीन अंसारी समेत परिवार के अन्य लोगों द्वारा बलपूर्वक निर्माण कार्य कराया जा रहा था। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा अनावश्यक गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट की जाने लगी। आरोपियों द्वारा लाठी, डंडा, रॉड आदि से वार कर घायल कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष के जमालुद्दीन अंसारी ने कहा की परिवार की जमीन का बंटवारा हो चुका है, उसी जमीन पर पुरानी मिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.