गिरडीह, फरवरी 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पारडीह बदवारा मुख्य सड़क पर गोराडीह और मधुपुर मौजा के बीच कराये जा रहे घटिया कालीकरण कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया और आक्रोशित लोगों ने सड़क पक्कीकरण कार्य को बंद करा दिया। ग्रामीणों ने मामले की जांच नहीं होने एवं कार्य की गुणवत्ता बेहतर नहीं होने तक पक्कीकरण का कार्य बंद रखने की संवेदक को चेतावनी दी है। बताया जाता है कि पारडीह बदवारा मुख्य सड़क पर गोराडीह और मधुपुर मौजा के बीच कालीकरण का कार्य किया जा रहा था। स्थानीय लोगों को कालीकरण कार्य में कोताही बरतने एवं बेहतर ढंग से जी एस बी किए बगैर सड़क पर पीचिंग का कार्य करते देख ग्रामीण गुरूवार को भड़क गए और तत्काल काम को बंद करा दिया। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि रघुनंदन कुशवाहा ने दूरभाष पर आरईओ विभाग के जेई को इस बात की सूचना दी गई और सड़क पर घटिया पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.