अलीगढ़, मार्च 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप 2026 का आखिरी फाइनल मुकाबला महिला वर्ग का खेला गया। फाइनल मुकाबले में सबसे अधिक मेडल जीतकर कालीकट विश्वविद्यालय केरल ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। जबकि महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी, कोट्टायम, केरल द्वितीय स्थान और राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ तृतीय स्थान रहा। ओवरऑल पुरुष चैंपियनशिप में महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी, कोट्टायम, केरल प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बने । जबकि मिजोरम विश्वविद्यालय, आईजवाल द्वितीय स्थान पर और राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ तृतीय स्थान पर रहे। चैंपियनशिप में युवा खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप जीतने के लिए अपनी योग्यता का सर्वश्रेष्ठ प...