कालियाम में हाथियों का उत्पात, बांस के राइजोम व फसलों को भारी नुकसान
घाटशिला, जुलाई 2 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के कई गांवों में मंगलवार रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के भय से ग्रामीण पूरी रात घरों में दुबके रहे। कालियाम गांव में हाथियों ने कई किसानों के बांस के बागानों में घुसकर बड़ी संख्या में बांस के राइजोम तोड़कर खा लिए। इसके अलावा अनानास, कटहल और केले की फसलों को भी बर्बाद कर दिया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे तीन हाथी गांव में पहुंचे। उन्होंने नायक टोला निवासी मृत्युंजय नायक और मोहिनी नायक के बांस बागान में नुकसान पहुंचाया। वहीं समीर कुमार महतो के बागान में अनानास और कटहल की फसल तथा सुनील महतो के केले के पौधों को तहस-नहस कर दिया। उपद्रव के बाद हाथी भोर में जंगल की ओर लौट गए।इधर, रेलवे लाइन से सटे गोदराशोल गांव मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.