घाटशिला, अप्रैल 14 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत भवन में सुरक्षा कारणों से आठ सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने दी है। उन्होंने बताया कि पंचायत भवन सौंदर्यीकरण मद से सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने में करीब 55 हजार रुपए खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। इससे चोरी की भी संभावना भी कम रहेगी। यह भी पढ़ें- चक्की में करोड़ों रुपये खर्च के बाद भी सोलर लाइट योजना पड़ी अधूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...