नई दिल्ली, अगस्त 25 -- नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के कलानिधि प्रभाग की ओर से मंगलवार को लेखक युगल जोशी की पुस्तक 'कहो कालिदास!' का लोकार्पण एवं पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आईजीएनसीए के समवेत सभागार में किया गया। पुस्तक का प्रकाशन मंजुल प्रकाशन द्वारा किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत थे। अध्यक्षता आईजीएनसीए के अध्यक्ष रामबहादुर राय ने की। नीति आयोग की सदस्य डॉ. जोराम आनिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कलानिधि प्रभाग के अध्यक्ष प्रो. के. अनिल कुमार ने स्वागत एवं परिचय भाषण दिया। पुस्तक के लेखक युगल जोशी ने पुस्तक की रचना-प्रक्रिया और विषय-वस्तु पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का महत्व इस अवसर पर वक्ताओं...