रुद्रप्रयाग, नवम्बर 3 -- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रकल्प एकल अभियान के गढ़वाल मण्डल के अध्यक्ष यहां रुद्रप्रयाग निवासी कालिका प्रसाद सेमवाल को बनाया गया है। कार्यालय प्रभाग पी-5 एकल अभियान सिविल लाइन बरेली उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष गार्गी चौहान के हस्ताक्षर द्वारा सेमवाल को भाग-गढ़वाल यानी गढ़वाल मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सेमवाल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा रुद्रप्रयाग से सेवानिवृत्त होने के बाद लोकसेवा आयोग हरिद्वार में समन्वयक पद पर कार्य कर चुके हैं। समन्वयक पद से त्यागपत्र देने के बाद सेमवाल हांगकांग, फिजी, मारिशस, श्रीलंका देशों में सनातन धर्म संस्कृति व हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य भी कर चुके हैं। वर्तमान समय में सेमवाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुए हैं जबकि रुद्रप्रयाग नगर के सह संचालक है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.