इटावा औरैया, मार्च 19 -- महेवा। कालिका मंदिर परिसर में नव रात्रि के शुभ अवसर पर आध्यात्मिक कार्यसमिति महेवा के तत्वाधान में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन गुरुवार से प्रारंभ होकर 27 मार्च शुक्रवार तक चलेगा तथा 28 मार्च शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कथा के परीक्षित संतोष पोरवाल एवं उनकी धर्मपत्नी मिन्की पोरवाल होंगी तथा सरस कथा वाचक के रूप में वृंदावनधाम के आचार्य साकेत बिहारी दीक्षित द्वारा कथा सुनाई जाएगी। समिति के पदाधिकारियों ने अधिक से भक्तगणों से कथा श्रवण करने का आवाहन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.