इटावा औरैया, मार्च 28 -- शनिवार को नगर लखना के कालिका देवी मंदिर पर सूदूर आंचल से देवी भक्तों के द्वारा पहुंचकर मां की पूजा अर्चना के साथ झंडा व घंटा चढ़ाने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। इसके चलते दिन भर लखना- बकेवर रोड पर जाम लगा रहा है। जिसे बकेवर थाना पुलिस हटवाती रही। शनिवार सुबह कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, मैनपुरी सहित इटावा के देवी भक्तों के द्वारा मां के दरबार में पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। देवी भक्तों की भीड़ के चलते दिन भर बकेवर- लखना रोड पर जाम की स्थित बनी रही। वहीं इस मौके पर थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक, उपनिरीक्षक विनीत पांडेय सहित लखना चौकी इंचार्ज अंकित पटेल ने पुलिस फोर्स के साथ भक्तों को लाइन में लगवाकर दर्शन कराये। वहीं महिलाओं को चैन स्नैचरों व जेबकतरों से सावधान रहने की हिदायत भी लाउडस्पीकर से मंदिर परिसर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.