जामताड़ा, दिसम्बर 21 -- कालिका बस से 16 किलो गांजा बरामद मिहिजाम, प्रतिनिधि। आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को देवघर से आसनसोल जा रही कालिका बस से 16.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे को ट्रॉली बैग में भरकर तस्करी के उद्देश्य से लाया जा रहा था। जब्त किए गए गांजे की बाज़ार कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इंटेलिजेंस टीम को पहले से इनपुट मिली थी कि एक अंतर-राज्यीय बस के जरिए नशीले पदार्थों की खेप आसनसोल के रास्ते दुर्गापुर पहुंचाई जाएगी। इस सूचना के आधार पर आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। जैसे ही कलिका बस आसनसोल के एचएलजी चौराहे के पास पहुंची। पुलिस ने बस को रोका और संदिग्ध गतिविधि के आधार पर तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.