कालिका पुराण सुनने उमड़े आस्थावान
कौशाम्बी, जून 20 -- मां सिद्ध कालिका पीठ धाम सुरसेनी में आयोजित कालिका पुराण कथा के दौरान शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चित्रकूट धाम से पधारे आचार्य हेमंत शास्त्री ने श्रद्धालुओं को मां कालिका की महिमा का वर्णन करते हुए धर्म, भक्ति और सनातन संस्कृति का महत्व बताया। कथा के दौरान आचार्य हेमंत शास्त्री ने कहा कि मां भगवती की आराधना से जीवन के समस्त कष्ट दूर होते हैं और श्रद्धा व विश्वास के साथ मां की उपासना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कालिका पुराण के विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा आयोजन के मुख्य यजमान समस्त भक्तगण हैं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मां सिद्ध कालिका पीठ के महंत अखिलेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में की जा रही है। यह भी पढ़ें- प्राण प्रतिष्ठा को लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.