चंदौली, फरवरी 21 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के कालिका धाम कॉलोनी के दक्षिणी छोर पर स्थित एक विद्युत पोल पिछले कई महीनों से जर्जर अवस्था में खड़ा है। पोल ऊपर से लगभग तीन फीट तक टूट चुका है और उसका ऊपरी हिस्सा तारों के सहारे लटक रहा है। साथ ही, उस पर लगा विद्युत वितरण बॉक्स भी टूटकर झूल रहा है। लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार इस बिजली बॉक्स से लगभग दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में कनेक्शन गया हुआ है। रोजाना इन्हीं तारों के माध्यम से लोग अपने घरों में बिजली का उपयोग करते हैं। पोल की हालत इतनी खराब है कि तेज हवा या बारिश के दौरान उसके गिरने की आशंका और बढ़ जाती है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि बच्चे और बुजुर्ग उसी रास्ते से गुजरते हैं। जिससे कभी भी जानलेवा दुर्घटना हो सकती है। ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.