इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- बकेवर। शनिवार को लखना स्थित कालिका देवी मंदिर में दूर-दराज के क्षेत्रों से देवी भक्तों की भीड़ उमड़ी। कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, मैनपुरी और इटावा सहित विभिन्न जिलों से श्रद्धालु पूजा-अर्चना और झंडा-घंटा चढ़ाने पहुंचे। इस दौरान बकेवर बाईपास चौराहा ओबरब्रिज से राम जानकी मंदिर तक दिनभर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। सूर्योदय के साथ ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। भीड़ के कारण भक्तों को मां के दर्शन करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बकेवर बाईपास चौराहा से-राम जानकी मंदिर तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, जिसे बकेवर थाना पुलिस लगातार हटवाती रही। मंदिर पर भीड़ होने के कारण थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक, उपनिरीक्षक और लखना चौकी इंचार्ज अंकित पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद ...