इटावा औरैया, नवम्बर 15 -- बकेवर। कस्वा लखना के कालिका देवी मंदिर पर शनिवार को सुबह से ही देवी भक्तों का हुजुम नवविवाहित जोडों की पूजा व बच्चों के मुंडन संस्कार कराये। इसके साथ ही दिन भर सहालग में पूजा अर्चना का कार्य चलता रहा। इसके अलावा दिन भर लखना बाईपास तिराहे पर वाहनों का जमावड़ा लगा होने के चलते जाम की स्थित बनी रही। वहीं मंदिर परिसर में भी देवी भक्तों का भारी हुजूम होने के चलते भीड़ देखने को मिली। पूजा अर्चना से पूर्व देवी भक्तों के द्वारा प्राचीन तालाब में जाकर स्नान व जल आचमन किया गया इसके बाद पूजा अर्चना की गयी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से लखना चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार व उपनिरीक्षक शोभित प्रजापति व हैड कान्सेबिल सुरेन्द्र सिंह व महिला आरक्षियों के द्वारा महिलाओं को चोर उचक्कों से सावधान रहने की हिदायत देते नजर आये।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.