गौरीगंज, मार्च 20 -- अमेठी। संग्रामपुर विकास खंड स्थित करीब 300 वर्ष पुराने कालिकन धाम मंदिर के दिन अब बदलने वाले हैं। उत्तर प्रदेश शासन के पर्यटन विभाग ने मंदिर के समग्र विकास के लिए 1.47 करोड़ (जीएसटी सहित) की परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। परियोजना के तहत मंदिर परिसर में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उसे आकर्षक और व्यवस्थित रूप देने पर जोर दिया गया है। सबसे प्रमुख कार्य यात्री हाल (कॉमन टॉयलेट सहित) का निर्माण है, जिस परRs.79.44 लाख खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्लंबिंग कार्य के लिए 7.78 लाख, विद्युत कार्य के लिए Rs.7.91 लाख तथा सेप्टिक टैंक निर्माण के लिए Rs.2.05 लाख की लागत निर...