गौरीगंज, मई 18 -- संग्रामपुर। कचड़ा प्रबंधन की उचित व्यवस्था के अभाव में कालिकन धाम में परिसर में गंदगी का ढेर लगा रहता है। कालिकन धाम में नियमित मंगलवार व शनिवार को टीम लगाकर साफ सफाई कराई जाती है। फिर भी सही प्रबंधन न होने के कारण गंदगी भरी रहती है। मां कालिका मंदिर की साफ-सफाई के बाद फेंके गये माला फूल के ढेर जमा रहते हैं। वहीं सभी धर्म शालाओं के पास फेंकी गई झूठी पत्तलों का ढेर भी कालिकन धाम की स्वच्छता पर दाग लगा रहा है। धाम आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासनिक सफाई के साथ ही कालिकन धाम की समिति द्वारा भी सफाई कराई जाये तभी धाम को स्वच्छ व साफ सुथरा बनाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...