धनबाद, जून 29 -- कालिंदी समाज की बैठक रविवार को कुसमाटांड़ में गौतम कालिंदी की अध्यक्षता में हुई। मौके पर वक्ताओं ने नशामुक्ति को ले अभियान चलाने की बातें कही। आपसी एकजुटता व शिक्षा के विकास पर जोर दिया। जिला सचिव गौरव कालिंदी, बबलू बाद्यकर, मिथुन कालिंदी, नारद कालिंदी, त्रिलोचन कालिंदी, शंकर कालिंदी, सुनील कालिंदी, मानिक कालिंदी, विजय कालिंदी, अर्जुन कालिंदी, शरत कालिंदी, काशी कालिंदी, रवि कालिंदी आदि मौके पर थे। कार्यक्रम में बलियापुर के अलावा बोकारो व पुरूलिया के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...