नई दिल्ली, मई 8 -- राजधानी दिल्ली में कालिंदी कुंज में यमुना किनारे 100 करोड़ रुपये की लागत से भव्य छठ घाट बनाया जाएगा। यह घाट यूपी के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से बनाया जाएगा, लेकिन इसकी लागत का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। इसके साथ ही यमुना के बीच दिखने वाले झागों को खत्म किया जाएगा। यमुना में कालिंदी कुंज के समीप साल भर झाग बना रहता है। कई बार इसे खत्म करने के प्रयास किए गए, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने इस स्थान को एक भव्य छठ घाट के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। बीते दिनों सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने यहां का दौरा किया था। अधिकारियों के साथ उन्होंने न केवल इस समस्या को समझा बल्कि इसके समाधान को लेकर उपायों पर भी चर्चा की। यह भी पढ़ें- कालिंदी कु...